बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त। एक ही दिन में दो हजार से अधिक मामले - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त। एक ही दिन में दो हजार से अधिक मामले

admin
Covid 19

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक के कोरोना के सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। आज प्रदेशभर में एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा 2078 मरीज सामने आए हैं। इससे एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। इसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12465 पहुंच गई है। आज 14 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों से 878 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
शाम को जारी जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 14375 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2078 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • देहरादून जनपद से 668 मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 289 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • नैनीताल से 231 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज 397 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • अल्मोड़ा से 43 नए मरीज आए हैं।
  • चंपावत से 19 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • बागेश्वर जिले से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से 39 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी से 67 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 146 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 99 लोग पॉजीटिए हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 13 मरीज संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से आज 54 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

FB IMG 1600524017241

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40085 पर पहुंच गया है, जिनमें से 26973 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.29 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में 478 मरीजों की मौत हो चुकी है और 169 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

Next Post

बड़ी राहत : रुद्रप्रयाग के नजदीकी गांव जयमण्डी कन्टेंमेंट जोन से हुआ मुक्त

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग मुख्यालय से सटे गांव बर्सू के जयमंडी नामी तोक को मिनी कंटेन्मेंट क्षेत्र से अवमुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। यहां 30 अगस्त के बाद से कोई भी मामला संक्रमण का नहीं पाया गया है। उप […]
20200919 204519

यह भी पढ़े