बड़ी खबर : उत्तराखंड में शनिवार-रविवार को रहेगा लॉकडाउन। गाइडलाइन हो रही तैयार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में शनिवार-रविवार को रहेगा लॉकडाउन। गाइडलाइन हो रही तैयार

admin
20200717 145742

देहरादून। गत दिवस आए 199 कोरोना संक्रमित मामलों ने प्रदेश के लिए चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले भी कुछ दिनों से लगातार पॉजीटिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार और रविवार को प्रदेशभर में लॉकडाउन करने की बात कही है। इसके लिए गाइड लाइन तैयार की जा रही है। इन दो दिनों में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कोरोना की बढ़ रही चेन को तोड़ा जाना अति आवश्यक है। अभी फिलहाल इन दो दिनों के लिए यह फैसला लिया जा रहा है। यदि आगे भी लॉकडाउन की जरूरत पड़ती है तो समीक्षा के बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि व्यापारियों की ओर से भी पांच दिन ही बाजार खुले रखने की मांग की जा रही थी। इस पर विचार किया गया। इससे आगे का फैसला समीक्षा के बाद ही तय किया जाएगा।

अधिकारियों की रोजाना इस पर कड़ी नजर है और बैठक व समीक्षाएं हो रही हैं। वह भी स्वयं सप्ताह में एक दिन इसकी समीक्षा करते हैं। इसकी गाइडलाइन में तय करेंगे कि लॉकडाउन को किस तरह से सफल बनाया जाए और किन लोगों के लिए इसमें छूट रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डेंगू भी चिंता बढ़ा रहा है। इसको भी नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।
बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े प्रदेश में चार हजार के पास पहुंच गए हैं। हालांकि बीच कुछ दिनों तक मरीजों की ठीक होने की गति तीव्र हुई थी और नए मामले आने कम हो गए थे, लेकिन कुछ दिनों से पॉजीटिव मामलों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। ऐसे में जन सामान्य के लिए बाजार खोले जाने के बाद से इसको फैलने से रोकने की चुनौती और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में समय रहते इस चेन को रोका जाना आवश्यक हो गया है। इसके लिए लॉकडाउन ही सबसे सटीक तरीका है।

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज फिर 120 नए corona पॉजिटिव मामले। अब 996 हुए एक्टिव मामले

देहरादून। उत्तराखंड में  पिछले 3 दिनों मैं 423 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं गत दिवस 199 मामले सामने आए थे आज शुक्रवार को 120 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इस प्रकार अब प्रदेश में वर्तमान में 996 […]
covid 19 mukhyadhara

यह भी पढ़े