वाहन दुर्घटना: बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, चार जख्मी - Mukhyadhara

वाहन दुर्घटना: बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, चार जख्मी

admin
IMG 20200215 WA0008

उत्तरकाशी। शनिवार सायं गंगनाणी से बड़कोट की ओर आठ सवारियों को लेकर जा रहा एक बोलेरे वाहन यूके 07 डीएच 7198 संख्या बड़कोट गांव के पीछे 500 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कोट एन. एच.123 बड़कोट स्थित दोबाटा के पास एक बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दो घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है, जबकि सामान्य दो घायलों को बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराकर उनका उपचार किया जा रहा है।
जैसे ही घटना की सूचना बड़कोट पुलिस को मिली, पुलिस बल व एसडीआरएफ टीम ने रेसक्यू अभियान चला कर मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकला।
मृतक में नवीन चौहान, पुत्र जगदीश, अर्पित पुत्र नवीन(2 वर्ष), सीमा पत्नी रणवीर सिंह निवासी बनास एवं देवराज पुत्र किताब सिंह(27) ग्राम डख्याटगांव शामिल हैं। इसके अलावा प्रीतम सिंह पुत्र विजय सिंह ग्राम बनास वाहन चालक, सीता देवी पत्नी नवीन चौहान ग्राम निसणी गंभीर घायल, ननैस पुत्र नवीन चौहान उम्र (3 वर्ष) गंभीर घायल के अलावा एक महिला जिसका नाम पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Post

गौशाला में आग लगने से आधा दर्जन मवेशियों ने तोड़ा दम

नीरज उत्तराखण्डी/पुरोला विकासखण्ड के ठडुंग गाँव में सरदार सिंह चौहान पुत्र हरि सिंह की गौशाला में आग लगने के कारण आधा दर्जन मवेशियों के मरने की सूचना है। गाँव के नीचे बनी गौशाला में करीब साढ़े सात बजे अचानक आग […]
fire

यह भी पढ़े