दु:खद खबर : वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल - Mukhyadhara

दु:खद खबर : वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

admin
FB IMG 1588595191174

विकासनगर। आज त्यूनी से विकासनगर की ओर आ रही एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक तहसील का कर्मचारी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह चार लोग त्यूनी से विकासनगर की ओर आ रहे थे। इसी बीच चिल्लाड़, सिलावाड़ा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार श्यामदत्त जोशी(५०) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामलाल की पुत्री सुजाता व दामाद जितेंद्र सेमवाल घायल हो गए। पहले घायलों का रेस्क्यू कर त्यूनी के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना में दंपत्ति की करीब तीन वर्षीय नन्हीं बची पर कोई चोट नहीं आई है।

FB IMG 1588594720212
बताया गया कि कार में महासू मंदिन हनोल समिति के सचिव मोहनलाल के पुत्र, पुत्रबधु व पोती सवार थे। इस दुर्घटना के बाद श्यामदत्त की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिजनौर में दबंग विधायक अमनमणि त्रिपाठी सहित सात लोग गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड : ग्राम प्रधानों को घर वापसी करने वालों को क्वारंटीन करने की जिम्मेदारी

ग्राम प्रधानों को सीधे गांव में पहुंचने वाले लोगों का पंजीकरण की जिम्मेदारी बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी को ग्राम प्रधानों को अधिकार निर्देशों का पालन न करने या व्यवधान डालने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा देहरादून। गृह […]
gram panchayat

यह भी पढ़े