विनोद कोठियाल बने निर्विरोध प्रधान - Mukhyadhara

विनोद कोठियाल बने निर्विरोध प्रधान

admin
IMG 20190914 WA0008

टिहरी। ग्राम पंचायत उदखंडा के गणमान्य लोगों एवं सम्मानित मतदाताओं द्वारा निर्णय लिया गया है कि विनोद कोठियाल को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया है। 24 तारीख की शाम तक अन्य किसी भी प्रत्याशी ने ग्राम पंचायत उदखंडा से नामांकन नहीं किया तो विनोद कोठियाल का निर्विरोध प्रधान बनने का रास्ता साफ हो गया। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर ली जाएंगी।

एक तरफ जहां पंचायत प्रतिनिधियों के लिए घमासान मचा हुआ है, वहीं उदखंडा के ग्रामीणों ने नई मिसाल पेश की है।
क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों एवं संकल्पों के देखते हुए ग्रामवासियों ने यह निर्णय लिया है। विनोद कोठियाल को उनकी भावी राजनीतिक पारी के लिए पत्रकार साथियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को किया मुख्यमंत्री ने डंडा

देहरादून। शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को झटका लग गया है। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग में प्रतिनियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के आदेश को खारिज करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। इसी के तहत शहरी विकास सचिव को […]
images 2

यह भी पढ़े