बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त। आज 728 पाॅजीटिव और 9 मौतें - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त। आज 728 पाॅजीटिव और 9 मौतें

admin 1
corona virus in uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटते हुए आज एक ही दिन में 728 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इतने सारे मरीजों का एक ही दिन में सामने आने के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 9 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 5215 पहुंच गई। स्थिति यह है कि अगस्त माह में ही यह आंकड़ा 10 हजार को पार गया है।

आज इन जिलों से आए इतने मरीज

  • हरिद्वार जिले से आज 175 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • देहरादून जिले से आज 150 मरीज सामने आए हैं।
  • नैनीताल जनपद से 122 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • अल्मोड़ा से 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • बागेश्वर से 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • चमोली जिले से आज एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • चंपावत से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।
  • पिथौरागढ़ से 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • रुद्रप्रयाग से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • टिहरी गढ़वाल से 49 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • उधम सिंह नगर में 77 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी जिले से 45 लोग पाॅजीटिव आए हैं।

स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा आज 9530 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

अब तक प्रदेशभर में 308314 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 228 मरीजों की विभिन्न बीमारियों से मौत हुई है, जबकि 59 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अभी भी 15975 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि आज सभी जनपदों से  संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले अक्सर यह होता था कि दो तीन जिलों से एक भी पॉजिटिव नहीं पाया जाता था

20200827 201659

यह भी पढ़ें  : नमामि गंगे : स्वच्छ भारत मिशन में लगे करोड़ों रुपया हर साल हो जाते हैं जलमग्न!

Next Post

breaking : आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। शासन ने आज दो आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। आईएएस आनंद वर्धन को खनन विभाग के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह आईएएस आरके सुधांशु को खनन की जिम्मेदारी […]
dehradun secretariat

यह भी पढ़े