महिला के यौन शोषण मामले में भाजपा विधायक पर कार्यवाही न होने के विरोध में रुद्रप्रयाग कांग्रेस कमेटी का धरना - Mukhyadhara

महिला के यौन शोषण मामले में भाजपा विधायक पर कार्यवाही न होने के विरोध में रुद्रप्रयाग कांग्रेस कमेटी का धरना

admin
PicsArt 08 31 10.02.48

रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस के आह्नान पर जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ‘द्वारहाट विधायक द्वारा महिला के शोषण’ करने व सरकार द्वारा इस प्रकरण को दबाए जाने व आरोपी भाजपा विधायक पर कोई कार्यवाही न होने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया गया।

जिस माहिला का शोषण हुआ है, जानकारी मिली है कि महिला सैनिक परिवार से है। क्या भाजपा सैनिकों के सम्मान के नाम से पीड़ित महिला को न्याय दिला पा रही है? सैनिकों के परिवार को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी।

राज्य में निरंतर महिलाओं के शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं पर आरोप लगे, पर कार्यवाई नहीं हुई।
कांग्रेस इसका घोर विरोध करती हैं और भाजपा नेताओं की घोर निंदा करती है। महिलाओं के शोषण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, महावीर रौथान, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसांईं, ब्लॉक अध्यक्ष चोपता गोकुल टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, नगर अध्यक्ष अगस्त्यमुनि भूपेंद्र राणा, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय पुन्डीर, नगर पंचायत सभासद राजेश नेगी, पूर्व महिला आयोग सदस्य श्रीमती शान्ति भट्ट, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, संगठन सचिव वीरेंद्र राणा, शोशल मीडिया प्रभारी दीप राणा, रोहित बर्त्वाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया ख्याति सेमवाल को सम्मानित

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत कार्यालय रुद्रप्रयाग में सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल द्वारा “Extra brilliant Girl”  ख्याति सेमवाल को सम्मानित किया गया। आज गढ़वाल सांसद अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत दोपहर को […]
IMG 20200831 WA0024

यह भी पढ़े