Image Image

पितरों को कांग्रेसी भी तो देते होंगे श्राद्ध-तर्पण, फिर निशाने पर धामी क्यों : चौहान

Mukhyadhara
Screenshot 20261003 085714 WhatsApp
  • पितरों को कांग्रेसी भी तो देते होंगे श्राद्ध-तर्पण, फिर निशाने पर धामी क्यों : चौहान
  • सनातन के अनुयायियों पर हमला कर कांग्रेस की दुर्भावना उजागर
  • सनातन संस्कृति के सरंक्षण के लिए सीएम धामी के फैसलों को पचा नही पा रही कांग्रेस

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सनातन मे श्राद्ध का अर्थ श्रद्धा से है और यह हमे बड़ों,बुजुर्ग अथवा मोक्ष प्राप्त कर चुके पितरों के प्रति सम्मान की सीख देता है। लेकिन कांग्रेस के लिए इसके कोई मायने नही है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के पिता को श्राद्ध और तर्पण पर टिप्पणी को उन्होंने न केवल निजी हमला बताया, बल्कि सनातन पर दुर्भावनावश की गयी टिप्पणी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मे कांग्रेसी पीएम मोदी की माँ पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं और अब सनातन का हर प्रहरी उसके निशाने पर है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस हर बार आरोप और टिप्पणी कर भागने का रास्ता तलाशती रही है, लेकिन उसे इसका जवाब देना चाहिए कि क्या जो कांग्रेसी कथित रूप से सनातन पद्धति का अनुपालन करते हैं वह पितरों का श्राद्ध और तर्पण करते हैं? उन्होंने कहा कि यह आस्था और श्रद्धा से जुड़ा विषय है और इस पर राजनैतिक दुर्भावना से टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सनातन के सरंक्षण के लिए अहम भूमिका का निर्वहन किया है और तुष्टिकरण के लिए समर्पित कांग्रेस को यह स्वीकार नही है।

सीएम धामी ने देव भूमि के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद, कड़ा भू कानून, कठोर धर्मांतरण कानून, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, गाँवों को पर्यटन तथा संस्कृति से जोड़ने को कई फैसले लिए हैं जिन्हे लोगों ने खूब सराहा है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का सनातन पर हमले का लंबा इतिहास रहा है और कुछ समय से हाशिये पर जाने के बाद हताशा मे उसके हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। अयोध्या से लेकर काशी और देव भूमि के बद्री केदार उसके निशाने पर हैं। देव भूमि के मंदिरों मे लूट खसोट के मिथ्या आरोपों के आरोप से वह देवभूमि की छवि को भी खराब करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा सनातन के खिलाफ अघोषित युद्ध के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर मे अभियान चलाकर आम जन के बीच कांग्रेस की करतूतों को उजागर करेगी। जनता कांग्रेस को इन्ही हरकतों के कारण हाशिये पर लगा चुकी है और उसे जनता सबक सिखाने को आतुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी-धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी/ऊधमसिंहनगर में लिया जायजा प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं का […]
IMG 20261003 WA0022

यह भी पढ़े