मौसम विभाग के अलर्ट के चलते शुक्रवार 14 अगस्त को इन जिलों के स्कूलों व आंगनबड़ी  केंद्रों में अवकाश घोषित

Mukhyadhara
  • मौसम विभाग के अलर्ट के चलते शुक्रवार 14 अगस्त को इन जिलों के स्कूलों व आंगनबड़ी  केंद्रों में अवकाश घोषित

देहरादून/मुख्यधारा 

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इसी क्रम में शुक्रवार 14 अगस्त 2024 को कई जिलों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

देहरादून के अलावा नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भी शुक्रवार 14 अगस्त को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

IMG 20260813 WA0037 FB IMG 1786640660342 FB IMG 1786640679643

Next Post

उपलब्धि : उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास धामी सरकार के भगीरथ प्रयासों से मिली सफलता वर्ष 2026-27 में 1.12 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री […]
Screenshot 20260813 183821 Chrome

यह भी पढ़े