Image Image

सोमेश्वर : जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

Mukhyadhara
Screenshot 20261031 090256 Gallery
  • सोमेश्वर : जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष
  • जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या*
  • सोमेश्वर में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने दिया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को समर्थन एवं आशीर्वाद*
  • राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि है जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास : रेखा आर्या

सोमेश्वर/मुख्यधारा

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा एवं धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या शामिल हुईं। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उन्हें अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद दिया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर रेखा आर्या भावुक नजर आईं।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने सोमेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में जिस तरह क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति प्रेम, विश्वास और अपनत्व प्रदर्शित किया है, वह उनके जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पूंजी है। जनता का यह अपार स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है।

Screenshot 20261031 090306 Gallery

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र और प्रदेश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। आगे भी सोमेश्वर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी। कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपनी बेटी मानकर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को उन्होंने हमेशा सम्मान दिया है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष द्वारा उनकी परिस्थितियों को लेकर अनर्गल सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।उन्हें अपने गिरेवान में झांकना चाहिए की उनके समय कितने घोटाले हुए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि सत्ता में रहते हुए उसने सोमेश्वर और प्रदेश के विकास के लिए क्या किया। कहा कि जनता आज विपक्ष से उसके कार्यकाल का जवाब मांग रही है।उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

Screenshot 20261031 090222 Video Player

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विपक्ष के निराधार सवालों से उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होने वाली। उनके लिए राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने कहा कि रास्ते में कितनी भी चुनौतियां और बाधाएं आएं, वह उनसे पीछे हटने वाली नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर की जनता की समस्याओं का समाधान, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।उन्होंने रैली में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार समर्थन उन्हें नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल,सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुन्दर राणा, गणेश जलाल , दीपक बोरा, हरीश परिहार, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजलि जोशी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ राजू रावत, गणेश रोतेला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने "चाई गांव, जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना दुःख जताया

महाराज ने “चाई गांव, जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना दुःख जताया देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने चमोली जनपद में “चाई गांव, जोशीमठ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की […]
IMG 20261013 WA0015

यह भी पढ़े