Image Image

वीर केसरी चन्द के 107वें जन्मदिवस पर किए श्रद्धा-सुमन

Mukhyadhara
IMG 20261102 WA0010

वीर केसरी चन्द के 107वें जन्मदिवस पर किए श्रद्धा-सुमन

देहरादून/मुख्यधारा

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने गांधी पार्क में आज़ाद हिंद फौज के अमर शहीद वीर केसरी चन्द की जयंती पर नमन् करते हुये उनकी मुर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंन्त्री खजान दास ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में जन्मे केसरी चन्द देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर आज़ाद हिंद फौज में शामिल हुये और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुये मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में 3 मई 1945 को देश की आजादी के लिये खुशी-खुशी फांसी पर चढ़ कर अमर हो गये थे।

IMG 20261102 WA0009

समाज कल्याण मंन्त्री ने युवाओ से वीर केसरी चन्द के पराक्रम, त्याग एंव अदम्य साहस से प्रेरणा लेने की अपील की और देश के लिये उनके सर्वोच्च बलिदान बलिदान को नमन् किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा समाज कल्याण मंत्री से कार्यक्रम आयोजन हेतु नि:शुल्क ग्राउंड उपलब्ध कराने एंव 10 लाख की शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की माॅग रखी गई जिस पर श्री दास ने आयोजको को आश्वस्त किया कि वे उक्त मांगो को माननीय मुख्यमंन्त्री जी के समक्ष रख कर मुख्यमंन्त्री से इस पर स्वीकृति का अनुरोध करेगे।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रणबीर सिह तोमर सहित जौनसार-बावर के तमाम सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की समीक्षा

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की समीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगा मेला, विभागीय स्टॉलों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान पौड़ी/मुख्यधारा आगामी 23 नवंबर […]
IMG 20261104 WA0007

यह भी पढ़े