उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिले सीएम धामी, भोजन भी साथ किया, खिलाड़ियों से मुलाकात 

admin
p 1 4

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिले सीएम धामी, भोजन भी साथ किया, खिलाड़ियों से मुलाकात 

देहरादून/मुख्यधारा

राजधानी देहरादून समिति उत्तराखंड के कई शहरों में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की ओपनिंग सेरेमनी देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुई थी। इस ओपनिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। आज मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिले।

p 1 3

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नेशनल गेम्स में व्यवस्थाओं का जायजा लेने नेशनल गेम्स के सबसे बड़े वेन्यू महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज पहुंचे। सीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों के लिए खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : बजट 2025 : केंद्र सरकार ने बजट में मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी छूट के साथ किसान-महिला और यूथ पर विशेष फोकस रखा, जानिए बजट कैसा रहा

दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल गेम्स के वेन्यू, वहां की खान-पान की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने खिलाड़ियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उनके साथ भोजन भी किया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर इतिहास रच दिया है। 35 खेल स्पर्धाओं में देशभर के करीब दस हजार खिलाड़ी 3674 पदकों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव : चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, 5 फरवरी को होगी वोटिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। बता दें, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों। राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे।

उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था।

यह भी पढ़ें : बजट सत्र : बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर चिंता जताई, केंद्र सरकार पर भी किया तीखा प्रहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरोला विधायक व पूर्व नपं. अध्यक्ष के बीच का विवाद पुलिस थाने पहुंचा, मुकदमा दर्ज

पुरोला विधायक व पूर्व नपं. अध्यक्ष के बीच का विवाद पुलिस थाने पहुंचा, मुकदमा दर्ज विधायक ने हरिमोहन नेगी सहित दो पर करवाया मुकदमा दर्ज पुरोला/मुख्यधारा नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष […]

यह भी पढ़े