बद्रीनाथ विधायक भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक किए वितरित - Mukhyadhara

बद्रीनाथ विधायक भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक किए वितरित

admin
DSC 0917

चमोली/मुख्यधारा

ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों ने पारम्परिक मांगल गीत, झुमेलो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

DSC 0944
बद्रीनाथ विधायक भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ग्राम्य विकास के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दो-दो हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही उन्नत ग्राम संगठनों को भी 5 लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
DSC 0958
परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उदेश्य महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में 1838 स्वयं सहायता समूहों गठित है। इस योजना के तहत प्रत्येक समूह को डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में दी गई। इसके अलावा जनपद के पांच ग्राम संगठनों को ब्याज रहित पांच-पांच लाख का ऋण भी वितरण किया गया।
DSC 0963
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम वर्तवाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी रावत, ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी सहित अपर परियोजना निदेशक तारा हयांकी एवं विभिन्न समूहों की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम संचालन खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी द्वारा किया गया।
Next Post

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हुई सड़क एवं पेयजल समस्याओं के निराकरण के संबंध में […]
ganesh johi

यह भी पढ़े