Image Image

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने लाभार्थियों को वितरित किए अनुदान राशि के चैक

Mukhyadhara
IMG 20261013 WA0021
  • समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने लाभार्थियों को वितरित किए अनुदान राशि के चैक

देहरादून/मुख्यधारा

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण मंत्री ने लाभार्थियों को अनुदान राशि के चैक प्रदान किए।

परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय
शिविर में विभिन्न विभागों के 26 इन्स्टॉल लगे थे, जिसमें जनमानस ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ ली।

IMG 20261013 WA0019

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों (स्वास्थ्य, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, समाज कल्याण आदि) की सरकारी सेवाएं और जन शिकायतों का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

शिविर में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिये चार परिवारो को 50-50 हजार की राशि एवं सामान्य जाति की विधवा महिलाओ की पुत्रियों की शादी के लिये भी दो परिवारों को 50-50 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर नें बृद्धावस्था पेंशन के 22, विधवा पेशन के 06 एंव दिव्यांग पेशन के 02 लोगो की आन लाइन पेंशन स्वीकृत की गई।

IMG 20261013 WA0020

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाक्टर आदित्य कुमार, दायित्वधारी विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, बलजीत सोनी, अशोक बर्मा, मधु भट्ट, पूर्व दायित्व धारी रविन्द्र कटारिया, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, राहूल लारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष नागरथ, गोपाल पुरी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा अंकुर जैन राहुल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एंव अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े