Image Image

देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण

Mukhyadhara
IMG 20261127 WA0011 1
  • देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण
  • 650 से अधिक सीटें प्रशिक्षण में रहेगी उपलब्ध
  • 15 से 45 आयु वाले युवा एवं युवतियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण, बालिकाओं के लिए निशुल्क आवास की व्यवस्था भी उपलब्ध

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी एवं तकनीकी क्षेत्रों में शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से बेहतर रोजगार देने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4.0 के अंतर्गत 15 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियों को तीन से चार माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों के लिए निःशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG 20261127 WA0014 1

युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों में 650 से अधिक प्रशिक्षण सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। गढ़ी कैंट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), देहरादून में हाउसकीपिंग असिस्टेंट के लिए 150 तथा फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए 350 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

वहीं, सहसपुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 12वीं पास एवं आईटीआई योग्यताधारी युवक-युवतियों के लिए सोलर पीवी इंस्टॉलर (इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट मैकेनिस्ट (आयरन एंड स्टील) के 40-40 सीटों के बैच संचालित किये जायगे। दून विश्वविद्यालय में 12वीं पास 100 छात्र-छात्राओं के लिए सप्लाई चेन एग्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण उपलब्ध है।

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ ही प्लेसमेंट के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है हॉस्पिटैलिटी कोर्स के लिए आप 9410394201, सप्लाई चौन कोर्सेज के लिए 7618 222 334 और संचालित टेक्निकल कोर्सेज के लिए 9870 835 117 में संपर्क कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन नोडल अधिकारी विनीता बडोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत युवाओं को जो की 15 से 45 साल की उम्र के युवाओं के लिए रोजगार की अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। जहाँ शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के माध्यम से आईएचएम देहरादून में फूड एंड बेवरेज सर्विस असिस्टेंट और हाउसकीपिंग असिस्टेंट की पोस्ट के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

दून विश्वविद्यालय में सप्लाई चौन एग्जीक्यूटिव के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही सहसपुर स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस में सोलर पीवी इंस्टालर इलेक्ट्रिकल एवं असिस्टेंट मैकेनिस्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। बडोनी ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद इन्हें प्लेसमेंट में सहायता भी की जाएगी। ट्रैंनिंग के दौरान युवतियों के लिए निशुल्क आवास की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित न रहकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। यह पहल प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आरक्षण विधेयक ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम : भट्ट

महिला आरक्षण विधेयक ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम : भट्ट महिला आरक्षण संशोधन विधेयक, आधी आबादी के सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा: भाजपा नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल, नीति निर्माण में आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाने वाला : भाजपा परिसीमन और […]
IMG 20261127 WA0021

यह भी पढ़े