Image Image

उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सौरभ बहुगुणा

Mukhyadhara
FB IMG 1795779224465
  • उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सौरभ बहुगुणा

मुख्यधारा

इन दिनों उत्तराखंड के युवा कैबिनेट मंत्री जापान भ्रमण पर हैं। इस दौरान उनकी जापान के ओसाका में ‘मोराबू हांशिन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड’ की प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर साचिको आशिदा से एक सार्थक मुलाकात हुई।

इस बैठक में जापानी भाषा प्रशिक्षण और मानव संसाधन के आदान-प्रदान पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि हमारे युवा जापानी भाषा सीखकर वहां के कार्यक्षेत्र में आसानी से अपनी जगह बना सकें और उत्तराखंड की प्रतिभा को सीधे जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ा जा सके।

FB IMG 1795779218682

इसके साथ ही, जापान में कार्यरत युवा भारतीय पेशेवरों से भी आत्मीय संवाद हुआ। उनके अनुभवों और सुझावों से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि यदि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले, तो हमारे प्रदेश के युवा दुनिया के किसी भी कोने में अपनी सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

FB IMG 1795779222690 FB IMG 1795779220976

इस सकारात्मक मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में हम देवभूमि की युवा शक्ति को ‘ग्लोबल वर्कफोर्स’ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को

ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को देहरादून/मुख्यधारा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि और प्रदेश के शिक्षा मंत्री […]
Screenshot 20261127 172307 Gallery

यह भी पढ़े