Image Image

ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को

Mukhyadhara
Screenshot 20261127 172307 Gallery

ग्राफिक एरा हिल का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 को

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन मुख्य अतिथि और प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून कैंपस, हल्द्वानी कैंपस और भीमताल कैंपस के वर्ष 2025 और 2026 के कुल 12215 छात्र-छात्राओं को पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक की डिग्रियां और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में 39 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।

वहीं, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में 88 को गोल्ड मेडल, 86 को सिल्वर और 86 को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को सुबह 11 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण

देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण 650 से अधिक सीटें प्रशिक्षण में रहेगी उपलब्ध 15 से 45 आयु वाले युवा एवं युवतियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण, बालिकाओं के लिए निशुल्क आवास की […]
IMG 20261127 WA0011 1

यह भी पढ़े