पंचतत्व में विलीन : PM Modi ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन - Mukhyadhara

पंचतत्व में विलीन : PM Modi ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन

admin
pm 1

पंचतत्व में विलीन : पीएम मोदी (PM Modi) ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन

मुख्यधारा डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुबह 9:30 बजे किया गया। बेटे नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम सफर के दौरान खुद पीएम मोदी ने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। यात्रा के दौरान पीएम मोदी पूरे समय शव वाहन में ही मां की पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन की अर्थी को कंधा दिया।

pm 2

यह भी पढें : हादसा : टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का रुड़की के पास हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पीएम खुद उसी एम्बुलेंस से श्मशान घाट तक पहुंचे, जिसमें उनकी मां का पार्थिव शव रखा था। उनके साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे। हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

pm 3

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। पीएम मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

pm 4

इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना

Next Post

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर महापौर Anita Mamgai ने जताया शोक

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर महापौर अनिता ममगाई (Anita Mamgai) ने जताया शोक ऋषिकेश/मुख्यधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर आते ही पूरा देशभर के साथ तीर्थ नगरी भी शोक में डूब गयी है। […]
modi ma

यह भी पढ़े