पीएम मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना - Mukhyadhara

पीएम मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना

admin
FB IMG 1672365546394

पीएम मोदी की हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना

मुख्यधारा डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

2 दिन पहले बुधवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं।

 

यह भी पढें : दु:खद Accident : द्वारीखाल ब्लॉक के सिलोगी-घंडालू मोटर मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, शिक्षिका की मौत, पति घायल

 

पीएम मोदी नियमित रूप से रायसन जाते रहते थे और अपनी अधिकतर गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते थे। पीएम मोदी की मां हीराबेन जून में ही 100 साल की हुई थीं।

उनके 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने भी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम भाजपा समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

IMG 20221230 WA0005 IMG 20221230 WA0006

यह भी पढें : दुःखद: प्रधानमंत्री की मां हीरा बा (Hira ba) का निधन, PM का ट्वीट: ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…”

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट (Health Ministry Alert) : भारत में अगले महीने जनवरी में कोरोना की एक और लहर आने की आशंका, 40 दिन हो सकते हैं भारी

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

यह भी पढ़े : IPS Promotion : इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

यह भी पढ़े : Uttarakhand : भाजपा के युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के इन युवाओं को मिली जिलों में जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand) के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी

Next Post

ब्रेकिंग: विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल (Durgeshwar Lal) के नाम से फर्जी पत्र पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की मांग

विधायक Durgeshwar Lal के नाम से फर्जी पत्र पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, विधायक की छवि धूमिल करने वालो पर कार्यवाही की मांग विधायक के मूल पत्र पर छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री को भेजा अनर्गल शिकायती पत्र विधायक ने पुलिस के उच्च […]
Durgeshwar lal mla purola

यह भी पढ़े