दुःखद: प्रधानमंत्री की मां हीरा बा (Hira ba) का निधन, PM का ट्वीट: ''शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम...'' - Mukhyadhara

दुःखद: प्रधानमंत्री की मां हीरा बा (Hira ba) का निधन, PM का ट्वीट: ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…”

admin
FB IMG 1672365546394

दुःखद: प्रधानमंत्री की मां हीरा बा का निधन, PM का ट्वीट: ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम…”

मुख्यधारा डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (Hira ba) का आज तड़के 100 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया। बीते बुधवार को उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावपूर्ण ट्वीट करते हुए लिखा कि, – “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है जिसमें एक तपस्वी की यात्रा निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों की प्रति प्रतिबंध जीवन समाहित रहा है।”

उन्होंने लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि “काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

जैसे ही यह दुखद खबर पीएम मोदी तक पहुंची, वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Screenshot 20221230 065538 Facebook Screenshot 20221230 070507 Twitter

बताते चलें कि पीएम मोदी ने विगत 18 जून को अपनी मां के जन्मदिन पर एक विशेष ब्लॉग में अपनी मां से जुड़ी तमाम यादगार चीजों को साझा किया था। जिसमें उन्होंने यह भी बताया था कि घर चलाने के लिए दो चार पैसे ज्यादा मिल जाएं, इसके लिए मां दूसरों के घर के बर्तन भी मांजा करती थी।

इस दुखद खबर के बाद तमाम गणमान्य व्यक्ति व शुभचिंतक सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Next Post

पीएम मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना

पीएम मोदी की हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना मुख्यधारा डेस्क  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100 साल की थीं। […]
FB IMG 1672365546394

यह भी पढ़े