Maldives : पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों को किया बर्खास्त, जानिए पूरा मामला - Mukhyadhara

Maldives : पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों को किया बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

admin
modi

Maldives : पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों को किया बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

मुख्यधारा डेस्क

मालदीव के तीन मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया। इनमें मरियम शिउना, माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद शामिल हैं।

दरअसल, पीएम मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप विजिट की फोटो शेयर की थी। मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी और लक्षद्वीप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह भी पढें : अच्छी खबर: उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले पर बालक के जन्म पर भी (प्रथम दो प्रसव पर) मिलने वाली महालक्ष्मी किट (Mahalaxmi Kit) का शासनादेश जारी :- रेखा आर्या

दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में अपनी लक्षद्वीप यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पानी के अंदर और समुद्री तटों के किनारे आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद उनकी लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच मालदीव के मंत्रियों ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने लगे। मालदीव के एक मंत्री ने कहा था कि भारत को समुद्री तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।

इसमें भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स थे। मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने उनको लेकर अपमानजनत बयान दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया था, लेकिन मरियम शिउना की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मालदीव में ही सवाल खड़े होने लगे।

यह भी पढें : राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने मारी थी सत्ता को ठोकर

भारत ने मालदीव सरकार के समक्ष इस पर आपत्ति दर्ज की। मंत्री शिउना के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच मालदीव सरकार की सफाई सामने आई। मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर मरियम शिउना के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि बयान को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है।

एक पोस्ट कर मालदीव नेशनल पार्टी ने कहा, ‘एक सरकारी अधिकारी द्वारा एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ की गई नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की मालदीव नेशनल पार्टी निंदा करती है। यह अस्वीकार्य है। हम सरकार से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

यह भी पढें : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को लोन आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित करने का मजबूत प्रस्ताव जल्द आएगा कैबिनेट में

Next Post

स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए योग (Yoga) जरूरी: भरत चौधरी

स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए योग (Yoga) जरूरी: भरत चौधरी जिलाधिकारी की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट पर शुरू हुआ योग जिला पर्यटन विभाग के सहयोग से संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने को होंगे […]
b

यह भी पढ़े