दु:खद: दिल का दौरा पडऩे से पत्रकार मुकेश पंवार (mukesh panwar) का आकस्मिक निधन - Mukhyadhara

दु:खद: दिल का दौरा पडऩे से पत्रकार मुकेश पंवार (mukesh panwar) का आकस्मिक निधन

admin
FB IMG 1652539801228

महिपाल नेगी

टिहरी जनपद से बुरी खबर सामने आ रही है, जहां पत्रकार मुकेश पंवार (mukesh panwar) का दिल का दौरा पडऩे से आज आकस्मिक निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय पत्रकार मुकेश पंवार (mukesh panwar) टिहरी जिले के भिलंगना विकास खंड के अखोड़ी गांव के निवासी थे। आज शाम को वह अपने गांव से नई टिहरी परिवार के साथ लौट रहे थे।

बताया गया कि रास्ते में घनसाली के आसपास उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ थे।
वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए।

मुकेश वर्तमान में ज़ी न्यूज़ उत्तराखंड / यूपी के टिहरी संवादाता थे। मुकेश पंवार (mukesh panwar) ने पूर्व में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी काम किया। उत्तराखंड आजकल पत्रिका के भी सहयोगी रहे और पर्वतजन तथा जनपक्ष टुडे में भी काम किया। वर्तमान में हिमवंत आजकल के संपादन का भी काम कर रहे थे।

वह पत्रकारिता के साथ ही घुम्मकड़ी, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखते थे। ऐसे साथी के निधन से हम गमगीन हैं। पीडि़त परिवार के प्रति पत्रकारों व सामाजिक संगठनों ने संवेदना प्रकट की है।

 

यह भी पढें: नए चेहरे पर दांव : उत्तराखंड-गुजरात की तर्ज पर आज भाजपा ने त्रिपुरा (tripura) में भी किया बड़ा बदलाव

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: चारधाम (chardham) यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे किसी भी यात्री को न जाने देने के सख्त निर्देश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कौडियाला के पास बाल-बाल बचे मध्य प्रदेश के यात्री। बस के ब्रेक फेल (break fail), चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाली अनहोनी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में फंसा ग्रामीण। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर टिकी उम्मीदें

 

यह भी पढें: यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder)

Next Post

एक नजर: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने किया विकासखण्ड द्वारीखाल का निरीक्षण। चमचमाती बिल्डिंग देख हुए गदगद

द्वारीखाल। सांसद गढ़वाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड कार्यालय द्वारीखाल का निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद गढ़वाल (tirath singh rawat) का विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल आगमन पर प्रमुख महेन्द्र […]
IMG 20220514 WA0022

यह भी पढ़े