नए चेहरे पर दांव : उत्तराखंड-गुजरात की तर्ज पर आज भाजपा ने त्रिपुरा (tripura) में भी किया बड़ा बदलाव - Mukhyadhara

नए चेहरे पर दांव : उत्तराखंड-गुजरात की तर्ज पर आज भाजपा ने त्रिपुरा (tripura) में भी किया बड़ा बदलाव

admin
IMG 20220514 WA0048

मुख्यधारा डेस्क 

आज एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने पिछले साल उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा (tripura) में भी बड़ा बदलाव कर दिया। त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अचानक मुख्यमंत्री बिप्लव देव को हटा दिया है। इस्तीफे पर बिप्लव देव ने कहा कि मेरे लिए पार्टी सबसे ऊपर हैं और पार्टी का फैसला सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि मैंने संगठन हित में सीएम पद से इस्तीफा दिया है। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि उनकी पीएम मोदी से भी बात हुई है।

बता दें कि एक दिन पहले ही बिप्लव देव ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। भाजपा हाईकमान ने पिछले कुछ समय से चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने की जो परंपरा शुरू की है, वह अभी भी कायम है।

साल 2021 में भाजपा हाईकमान ने विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले दो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को बदल दिया था। उसके बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था। ऐसे ही उसके बाद गुजरात में विजय रुपाणी को भी मुख्यमंत्री पद से हटाकर भूपेश पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

बता दें कि इस साल के आखिर में गुजरात में चुनाव होने हैं। अब एक बार फिर भाजपा केंद्रीय आलाकमान ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में भी वही फार्मूला लागू किया है। त्रिपुरा में भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हाईकमान ने आज अचानक मुख्यमंत्री बिप्लब देव को हटा दिया।

बिप्लब देव ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया है। ‌अब त्रिपुरा (tripura) के नए मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा होंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बता दें कि बिप्लव देब 2018 में मुख्यमंत्री बने थे। अगले साल त्रिपुरा (tripura) में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। त्रिपुरा में भाजपा नए चेहरे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: चारधाम (chardham) यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे किसी भी यात्री को न जाने देने के सख्त निर्देश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कौडियाला के पास बाल-बाल बचे मध्य प्रदेश के यात्री। बस के ब्रेक फेल (break fail), चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाली अनहोनी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में फंसा ग्रामीण। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर टिकी उम्मीदें

 

यह भी पढें: यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder)

Next Post

अच्छी खबर: एसडीआरएफ (sdrf) ने बचा ली टिहरी झील के दलदल में फंसे ग्रामीण की जान। ऐसे किया रेस्क्यू

उत्तरकाशी/मुख्यधारा आखिरकार एसडीआरएफ (sdrf), एनडीआरएफ, पुलिस व क्यूआरटी के जांबाज जवानों के साहसभरे कदम से टिहरी झील के दलदल में फंसे चिन्यालीसौड़ के ग्रामीण की जान बचा ली गई है। यही नहीं रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से हैलीकॉप्टर की […]
FB IMG 1652541297286

यह भी पढ़े