यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder) - Mukhyadhara

यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder)

admin
images 2022 05 14T133018.799

ऋषिकेश/मुख्यधारा

देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियां भी अब बढ़ते अपराधिक घटनाओं से थरथराने लगी हैं। ऐसी ही एक घटना ऋषिकेश से कुछ दूरी पर स्थित पौड़ी गढ़वाल की सीमा में स्थित घट्टूगाड क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां कैंप संचालकों के आपसी विवाद से एक कर्मचारी की मौत (murder) हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

लक्ष्मणझूला थाना के निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर से मिली जानकारी के अनुसार यमकेश्वर विधानसभा के घट्टूगाड क्षेत्र में शिवालिक कैंप और एकलव्य कैंप अलग-अलग मालिक संचालित करते हैं। इन दोनों संचालकों में अक्सर झगड़ा होता रहता है। गत रात्रि एकलव्य कैंप में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालकों बीच झगड़ा हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि एकलव्य कैंप के चार कर्मचारियों ने एकत्र होकर शिवालिक कैंप के एक कर्मचारी की धारदार हथियार से कई वार (murder) कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत (murder)घोषित कर दिया। मृतक की पहचान माला गांव, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल के 22 वर्षीय यशपाल के रूप में हुई।

पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं और यहां की शांत वादियों में हो रहे इस तरह के अपराधों से चिंतित हैं।

1652514717667

1652514984908

1

Next Post

बड़ी खबर: टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में फंसा ग्रामीण। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर टिकी उम्मीदें

टिहरी। जनपद टिहरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में एक ग्रामीण फंस गया है। ऐसे में वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। अब हैलीकॉप्टर […]
Screenshot 20220514 141342 Gallery

यह भी पढ़े