एक नजर: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने किया विकासखण्ड द्वारीखाल का निरीक्षण। चमचमाती बिल्डिंग देख हुए गदगद - Mukhyadhara

एक नजर: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने किया विकासखण्ड द्वारीखाल का निरीक्षण। चमचमाती बिल्डिंग देख हुए गदगद

admin
IMG 20220514 WA0022

द्वारीखाल। सांसद गढ़वाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड कार्यालय द्वारीखाल का निरीक्षण किया।

IMG 20220514 WA0023

पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद गढ़वाल (tirath singh rawat) का विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल आगमन पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं विकासखण्ड के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सांसद को बुके भेंट कर तथा माल्यार्पण स्वागत किया गया।

IMG 20220514 WA0024

विकासखण्ड के नव निर्मित शहीद सी0डी0एस0 विपिन रावत सभागार को देखकर सांसद (tirath singh rawat) गदगद हुए। प्रमुख द्वारा शहीदों के सम्मान में सभागार का नाम शहीद सी0डी0एस0 विपिन रावत के नाम पर रखे जाने पर प्रसन्ता व्यक्त की।

उसके बाद विकासखण्ड के कार्यालय कक्षों का भी निरीक्षण किया। सांसद (tirath singh rawat) ने कहा कि वास्तव में महेन्द्र सिंह राणा ने विकासखण्ड द्वारीखाल में विकास की बयार बहा दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व में भी इस विकासखण्ड को देखा है, परन्तु आज मेरे सामने जो नई बिल्डिंग खड़ी है, काबिले-तारीफ है।

IMG 20220514 WA0025

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुल भूषण, कनिष्ठ प्रमुख रवीन्द्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह रावत, अर्जुन कण्डारी, राजमोहन सिंह नेगी, यशपाल सिंह रावत, ममता रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत नीला देवी जुयालगांव, शोभा नैथानी पाली, सूमा देवी खेड़ा एवं खण्ड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, सहा0खण्ड विकास अधिकारी जशोधर प्रसाद डोभाल, सहा0 विकास अधिकारी पंचायत सज्जन सिंह रावत एवं सांसद के जन सम्पर्क अधिकारी विजयसती एवं अन्य क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें: नए चेहरे पर दांव : उत्तराखंड-गुजरात की तर्ज पर आज भाजपा ने त्रिपुरा (tripura) में भी किया बड़ा बदलाव

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: चारधाम (chardham) यात्रा पर बिना रजिस्ट्रेशन के निर्धारित चैकिंग प्वाईंट से आगे किसी भी यात्री को न जाने देने के सख्त निर्देश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: कौडियाला के पास बाल-बाल बचे मध्य प्रदेश के यात्री। बस के ब्रेक फेल (break fail), चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाली अनहोनी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: टिहरी झील (tehri dam) के रेतीले दलदल में फंसा ग्रामीण। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर टिकी उम्मीदें

 

यह भी पढें: यमकेश्वर: घट्टूगाड क्षेत्र में दो कैंप संचालकों के बीच विवाद। एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या (murder)

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अंथवाल व विकास गुसाईं को उत्कृष्ट पत्रकारिता (journalism) के लिए चारुचंद्र चंदोला सम्मान

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं जितेंद्र अंथवाल दैनिक जागरण में कार्यरत हैं वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं देहरादून। उत्तराखंड में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट पत्रकारिता (journalism) के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान चारुचंद्र चंदोला से वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र अंथवाल और विकास […]
anthwal sir

यह भी पढ़े