पुरानी यादें ताजा : गांव में आम लोगों की तरह घूमने निकले सीएम योगी (cm yogi) ने सभी से की खूब बात, फोटो भी खिंचवाई   - Mukhyadhara

पुरानी यादें ताजा : गांव में आम लोगों की तरह घूमने निकले सीएम योगी (cm yogi) ने सभी से की खूब बात, फोटो भी खिंचवाई  

admin
IMG 20220504 WA0027

शंभू नाथ गौतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi) के उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। ‌मंगलवार से ही सीएम योगी से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। पंचूर में दूर-दूर से महिलाएं, पुरुष बच्चे हर वर्ग के लोग अपने महाराज के दर्शन करने और मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। ‌

IMG 20220504 WA0028

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi) अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए हैं। कल सबसे पहले योगी यमकेश्वर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।

उसके बाद शाम 5 बजे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां सीएम योगी ने 84 साल की मां सावित्री देवी के पैर छूए। ‌मां ने भी अपने बेटे के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। सीएम योगी और मां की मुलाकात का भावुक पल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है।

घर में मुख्यमंत्री(cm yogi) ने अपने भाइयों, बहनों, उनके बच्चों और रिश्तेदारों से मुलाकात की। ‌रात घर पर रुकने के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री योगी अपने गांव पैदल ही घूमने निकल गए।इस दौरान उन्होंने बचपन की यादें भी ताजा की। गांव में कई लोगों ने योगी को अजय के नाम से भी बुलाया। (बता दें कि योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय कुमार बिष्ट है) गांव में सैर के दौरान बच्चों ने अपने महाराज से खूब बात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

IMG 20220504 WA0029

सीएम योगी ने बुजुर्गों, बच्चों और ग्रामीणों से दिल खोल कर बातें भी की। योगी आदित्यनाथ ने किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई। गांव की गलियों में घूमते हुए योगी आदित्यनाथ(cm yogi) अपने बचपन के दिनों में खो गए। उसके बाद मुख्यमंत्री छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल हुए।

FB IMG 1651591679802

इसके बाद गांव में ही एक सामूहिक भोज आयोजित किया गया। इस भोज कार्यक्रम में सीएम योगी(cm yogi) के सभी रिश्तेदार और गांव के लोग भी शामिल हुए। ‌भाजपा के कई बड़े नेता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पंचूर पहुंचे हुए हैं।

FB IMG 1651655281163

बताया जा रहा है कि सीएम योगी(cm yogi) आज रात अपने गांव में रुक सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

Next Post

गांव से अफसर पर एक्शन: मुख्यमंत्री योगी (cm yogi) ने उत्तराखंड से ही गाजियाबाद की तत्कालीन डीएम को किया निलंबित

शंभू नाथ गौतम उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर सख्त रवैया अपनाया हुआ है। पिछले महीने सीएम योगी ने यूपी के जनपद रॉबर्ट्सगंज और […]
IMG 20220504 WA0030

यह भी पढ़े