Image

दुःखद: नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट, हरिद्वार स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

admin
FB IMG 1764071479089

दुःखद: नहीं रहे उत्तराखंड के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट, हरिद्वार स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

हरिद्वार/मुख्यधारा
उत्तराखंड से आज बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का आज सायं हरिद्वार स्थित आवास में निधन हो गया। इससे समूचे प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि दिवाकर भट्ट बीते करीब दस दिनों से देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजनों द्वारा उन्हें आज अस्पताल से हरिद्वार स्थित आवास पर ले जाया गया, जहां उन्होंने आज सायं अंतिम सांस ली। वे 79 वर्ष के थे।

दिवाकर भट्ट के भांजे मोहित डिमरी ने इस दुःखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हमारे परिवार और समस्त उत्तराखंड के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और हम सबको इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस खबर के बाद समूचे प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Next Post

राजस्व विभाग भूमि सुधार सम्बन्धी रिफॉर्म्स को समयबद्ध तरीके से लागू करें : मुख्य सचिव

राजस्व विभाग भूमि सुधार सम्बन्धी रिफॉर्म्स को समयबद्ध तरीके से लागू करें : मुख्य सचिव देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) एवं सुधार लागू […]
IMG 20251126 WA0007

यह भी पढ़े