ब्रेकिंग: हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग डबल लेन पुल हुआ शुरू, CM Dhami ने किया उदघाटन - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग डबल लेन पुल हुआ शुरू, CM Dhami ने किया उदघाटन

admin
IMG 20220901 WA0023

हल्द्वानी/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज कुमाऊं के लोगों को बड़ी सौगात दी। ‌ हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने गौला नदी पर बने डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। ‌

सीएम धामी (CM Dhami) के उद्घाटन के बाद ही हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग पुल पर आवागमन शुरू हो गया है।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर 2021 में आई प्राकृतिक आपदा में बना सिंगल लेन का पुल ध्वस्त हो गया था। तभी से लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

IMG 20220901 WA0026

रानी बाग टू लेन पुल के बन जाने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। 7.14 करोड़ की लागत से बने इसे पुल को 22 माह में तैयार किया गया है।

पुल के बनने से हल्द्वानी समेत पूरे पहाड़ के लोगों को फायदा होगा। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

पुल के उद्घाटन के बाद सीएम धामी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

ब्रेकिंग : uksssc पेपर लीक प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, एसटीएफ ने अब तक 31 लोगों को दबोचा

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) पेपर लीक धांधली प्रकरण में अब उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात हैं। इस तरह एसटीएफ की यह 31वीं गिरफ्तारी है। एसटीएफ से […]
Screenshot 20220831 193626 Gallery

यह भी पढ़े