बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इस जिले में 192 मरीजों सहित कुल 416 corona पॉजिटिव/12044 रिपोर्ट का इंतजार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इस जिले में 192 मरीजों सहित कुल 416 corona पॉजिटिव/12044 रिपोर्ट का इंतजार

admin
images 42

देहरादून। आज प्रदेश में 416 कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि आज भी विभिन्न अस्पतालों से 327 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब प्रदेश में 4103 एक्टिव मरीज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में तीन और मरीजों की की मौत हुई है।

आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 7305 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 416 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

आज इन जिलों में इतने मरीज

  • देहरादून जिले से आज 36 मरीज पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • बागेश्वर से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • हरिद्वार जिले से 107 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • नैनीताल से 15 लोग पॉजिटिव आए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • टिहरी गढ़वाल से 16 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उत्तरकाशी जिले से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उधमसिंहनगर जिले से 192 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

अब तक प्रदेश में कुल 214203 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी जांच के लिए 6491 सैंपल भेजे गए। इसके अलावा 12044 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

कोरोनाकाल से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 11302 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 7014 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी दर 62.12% है।

इसके अलावा प्रदेश में 143 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मृत्यु हो चुकी है, जबकि 42 मरीज राज्य से बाहर अन्य प्रदेशों के लिए माइग्रेट कर चुके हैं।

20200813 194951

दु:खद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

यह भी पढ़ें  : दु:खद खबर : नहीं रहे संघर्षों के साथी त्रेपन सिंह चौहान। देहरादून में काफी से चल रहा था उपचार

Next Post

देवाल ब्लॉक प्रमुख ने कराया प्रियंका के आईएएस में चयन होने पर सम्मान समारोह

चमोली। युवाओं की देश की सर्वोच्च सेवा आईएएस में चयनित होना पहला सपना होता है, लेकिन ऐसे कुछ ही भाग्यशाली लोग होते हैं, जो इस उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं। ऐसी ही सौभाग्यशाली देवाल जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र की बेटी प्रियंका […]
IMG 20200813 WA0055

यह भी पढ़े