देवाल ब्लॉक प्रमुख ने कराया प्रियंका के आईएएस में चयन होने पर सम्मान समारोह - Mukhyadhara

देवाल ब्लॉक प्रमुख ने कराया प्रियंका के आईएएस में चयन होने पर सम्मान समारोह

admin
IMG 20200813 WA0055

चमोली। युवाओं की देश की सर्वोच्च सेवा आईएएस में चयनित होना पहला सपना होता है, लेकिन ऐसे कुछ ही भाग्यशाली लोग होते हैं, जो इस उपलब्धि को हासिल कर पाते हैं।

ऐसी ही सौभाग्यशाली देवाल जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र की बेटी प्रियंका भी हैं, जिन्होंने देश की सर्वोच्च परीक्षा में 257वीं रैंक पाकर प्रदेश और चमोली जनपदवासियों को नाम रोशन किया है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने इस अद्धभुत मंजिल हासिल करने के उपरांत विकासखंड देवाल की गौरव कु. प्रियंका का प्रथम आगमन पर गृह नगर क्षेत्र में भव्य स्वागत समारोह आयोजन कराया तो प्रियंका समेत क्षेत्रवासी भी यह देख गदगद हो गए।

IMG 20200813 WA0057
ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू कहते हैं कि कितनी कठिन मेहनत के बाद किसी का चयन आईएएस में हो पाता है। बात जब पहाड़ के नौजवानों की हो तो वह मेहनत और ज्यादा हो जाती है। यही कारण था कि उन्होंने प्रियंका के इस मुकाम को हासिल करने की खुशी में अपने ब्लॉक मुख्यालय पर उनका स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया। इससे जहां क्षेत्र के नौजवानों को प्रियंका से प्रेरणा लेने का मौका मिला, वहीं क्षेत्रवासियों की खुशी भी चौगुनी हो गई। इस मौके पर प्रियंका का फूल मालाओं सहित शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

IMG 20200813 WA0056
सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू के साथ सतलुज जल विद्युत परियोजना के उप प्रबंधक श्री बहुगुणा, सवाड वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, हाट कल्याणी वार्ड से कृष्णा बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संगीता बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र बिष्ट, महावीर बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा एवं तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, प्रधानगण एवं क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इस जिले में 192 मरीजों सहित कुल 416 corona पॉजिटिव/12044 रिपोर्ट का इंतजार

यह भी पढ़ें: दु:खद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

यह भी पढ़ें  : दु:खद खबर : नहीं रहे संघर्षों के साथी त्रेपन सिंह चौहान। देहरादून में काफी से चल रहा था उपचार

Next Post

आपदा प्रभावितों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : शाह

रुद्रप्रयाग। संपूर्ण प्रदेशवासी प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में रुद्रप्रयाग जनपदवासी भी इस आपदा से अछूते नहीं हैं। पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रवासियों ने भारी मुसीबतें झेली और कई गांवों और लोगों के सम्मुख संकट खड़ा […]
20200813 224902

यह भी पढ़े