ब्रेकिंग (Pauri bus accident) : पौड़ी-उत्तरकाशी हादसे में प्रभावितों को मिलेगा इतना मुआवजा। सबसे पहले घायलों का रेस्क्यू करने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि - Mukhyadhara

ब्रेकिंग (Pauri bus accident) : पौड़ी-उत्तरकाशी हादसे में प्रभावितों को मिलेगा इतना मुआवजा। सबसे पहले घायलों का रेस्क्यू करने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

admin
FB IMG 1664959067558

पौड़ी बस दुर्घटनास्थल (Pauri bus accident) पर पहुंचकर सीएम धामी व डा. निशंक ने लिया जायजा

मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल (Pauri bus accident) का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 4 अक्टूबर 2022 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली।

https://youtube.com/shorts/Movz6lzIC6s?feature=share

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए।

FB IMG 1664959062375

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।

IMG 20221005 WA0017
मुख्यमंत्री कल देर सांय से ही अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ले रहे थे। उन्होंने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने एवं शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये थे।

Screenshot 20221004 221319 Facebook
इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान उपस्थित थे।

उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

सबसे पहले घायलों का रेस्क्यू करने वाले ग्रामीणों को भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार बेस अस्पताल में घायलों के परिवारजनों से मुलाकात कर कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों के बारे में डाक्टरों से पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सिमड़ी, पौड़ी बस दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया है कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों को और मृतकों को बाहर निकालने में मदद किया है, उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए।

बता दें कि मंगलवार शाम उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई(Bus accident) में गिर गई थी। यह बस लालढांग से काड़ा तल्ला जा रही थी। तभी रास्ते में बीरोखाल के सीमडी बैंड के पास अनियंत्रित होकर नयार नदी खाई में जा गिरी। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची, किंतु रात्रि में घना अंधेरा होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रेस्क्यू टीम ने अभी तक 25 लोगों के शवों को नदी के किनारे व खाई से निकाला। इसके अलावा 21 लोग घायल हैं।

 

यह भी पढें : दुःखद (Bus accident Video) हमेशा के लिए अपनों को जख्म दे गई ये शादी। बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से 25 लोगों की गई जान, 21 घायल

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

Next Post

अच्छी खबर : केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया नोबेल पुरस्कार (Nobel-prize), कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान

केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया गया नोबेल पुरस्कार (Nobel-prize), कल साहित्य के लिए होगा नाम का एलान मुख्यधारा चिकित्सा और फिजिक्स के बाद आज केमिस्ट्री के लिए भी नोबेल पुरस्कार(Nobel-prize) का एलान कर दिया है। ‌यह पुरस्कार तीन […]
IMG 20221005 WA0022

यह भी पढ़े