दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या - Mukhyadhara

दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

admin
Screenshot 20221004 170742 Gallery
उत्तरकाशी/मुख्यधारा 
उत्तरकाशी जनपद से आज बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां बामक ग्लेशियर में एवलांच होने से 29 पर्वतारोही फंस गए। जिनमें से 9 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो गए हैं। इसके अलावा 20 पर्वतारोही अभी भी लापता चल रहे हैं। खराब मौसम से आ रही दिक्कतों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। अब मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेशियर में द्रौपदी डांडा-2 में विगत 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस की ट्रेनिंग चल रही थी। इस ट्रेनिंग में बेसिक कोर्स में 97 लोग शामिल थे। इसके अलावा 24 ट्रेनर व निम के एक अधिकारी सहित कुल 122 लोग शामिल थे। इसके अलावा एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 ट्रेनर मिलाकर कुल 53 लोग शामिल थे।
निम के कर्नल अजय बिष्ट के अनुसार वापस आते समय बामक ग्लेशियर में एवलांच होने से इसमें लोग फंस गए। जिसमें से अब तक 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 20 लापता पर्वतारोहियों की तलाश की जा रही है।
IMG 20221004 WA0085 1
आपदा की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया है। एसडीआरएफ के डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार तीन हैलीकॉप्टरों से उस क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के अनुसार देहरादून से पांच टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा तीन और टीमों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें भी मौके पर भेजा जा सके।
निम द्वारा लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। निम के पास वर्तमान में वहां दो सैटेलाइट फोन हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बना हुआ है।

सीएम पुष्कर धामी ने रक्षा मंत्री से सेना की मदद के लिए किया अनुरोध

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्थल होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 29 प्रशिक्षणार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस संबंध में वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
Screenshot 20221004 165101 Facebook
Screenshot 20221004 171621 Twitter
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।
7060717717,
9997254854
किसी भी सहायता हेतु उक्त नम्बर्स पर सम्पर्क करें।
Next Post

Video : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट पर चल ही गया बुलडोजर #Hakam Singh

हाकम सिंह (#Hakam Singh) के रिजॉर्ट पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने दी लकड़ी निकालने की छूट यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम मुख्य आरोपियों में है शामिल हाकम के बाद क्या हाकिमों पर भी होगी कार्रवाई? नीरज उत्तराखण्डी/उत्तरकाशी, मुख्यधारा आखिरकार […]
Screenshot 20221004 181557 Video Player

यह भी पढ़े