ऐतिहासिक निर्णय : माह नवम्बर में हिमाचल प्रदेश के पशमी गांव में प्रवास करेंगे चालदा महासू
- देवता के प्रवास यात्रा के संबंध में दसेऊ में आयोजित हुई अहम बैठक
- विजय दशमी के दिन निकालीं जाएगी प्रवास की तिथि।
दसेऊ/नीरज उत्तराखंडी
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पशमी गांव में पहली बार प्रवास करेंगे चालदा महासू।
बीते वीरवार चालदा महाराज मंदिर परिसर दसेऊ में बजीर दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता, खत देवघार के चौंतरू सियाणा सूरत राम जोशी की अगुवाई में चालदा महाराज देव कारिंदों के विभिन्न दलों के मुख्याओं एवं प्रवास यात्रा आयोजकों के प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिरमौर जिला के पशमी गांव में चालदा महाराज की प्रस्तावित प्रवास यात्रा को अंतिम रूप दिया गया।
चालदा महाराज के देव माली ने अवतरित हो कर देव कारिंदों का मार्ग दर्शन कर यात्रा के लिए सहमति और आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़ें : खंडूड़ी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणय क्षति: महाराज
बैठक सम्पन्न होने के बाद देवता के बजीर दीवान सिंह राणा ने बैठक में लिए गए निर्णय को मीडिया से साझा किया।
बैठक में देवमाली मुन्ना बिजल्वाण, जयलाल जोशी, सियाणा कृपाल सिंह राणा राईगी, केदार सिंह राणा रडू, भोप सिंह रावत डेरसा, मोहनलाल शर्मा कुलाह, रत्न सिंह चौहान प्यूनल, छात्राई सियाणा चन्द्र सिंह राणा,नेजाई सियाणा रहिमानंद तम्बूआई सियाणा नंदराम सहित पशमी गांव के प्रतिनिधि मंडल,हरीदत्त जोशी, महेंद्र जोशी,धीरज सिंह राणा, बुद्धि सिंह चौहान, श्याम सिंह कड़ियां,दलीप चौहान,बली सिंह,गोपी चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


