जानिए उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट (Shaija Bhatt) 'मॉर्निंग वाक' के कारण कैसे पहुंची हॉस्पिटल, पढें ये खबर - Mukhyadhara

जानिए उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट (Shaija Bhatt) ‘मॉर्निंग वाक’ के कारण कैसे पहुंची हॉस्पिटल, पढें ये खबर

admin
dr.shailja bhatt dg health Uttarakhand 1 1

देहरादून/मुख्यधारा

वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के लिए समय निकालना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में मॉर्निंग वाक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए सबसे कारगर माना जाता है, किंतु आजकल मॉर्निंग वाक करना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डा० शैलजा भट्ट(Shaija Bhatt) के साथ भी घटित है। वह इसी मॉर्निंग वाक के कारण अस्पताल पहुंच गई। आइए आपके साथ भी साझा करते हैं ये पूरा प्रकरण:-

दरअसल उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डा० शैलजा भट्ट(Shaija Bhatt) देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग पर निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात टूव्हीलर सवार ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।

इस पर उनके परिजनों ने उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक ट्रीटमेंट किया गया। जांचों में पता चला कि उनके पैर में फ्रेक्चर आ गया है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी चोट आई है। इस पर डॉक्टरों ने कच्चा प्लास्टर चढा दिया और सर्जरी की सलाह दी।

तत्पश्चात डीजी हैल्थ(Shaija Bhatt) को उपचार के लिए दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

देहरादून के श्याम और डॉक्टर मनोज बेदी समेत कई अधिकारियों और चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। बताया गया कि टक्कर मारने वाले उक्त टू व्हीलर सवार की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी गई है।

 

भारत की जमीं पर फिर दौड़ेंगे चीते : पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन पर दिखाएंगे ‘चीतों’ (Cheetah) की झलक, 74 साल बाद देश फिर देखेगा रफ्तार

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड की धामी सरकार ने UKSSSC की इन भर्तियों को किया निरस्त, देखें आदेश

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : Uttarakhand की इस भर्ती में गड़बड़ी कराने वाला धुमाकोट का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, सीएम धामी के भर्ती विवाद में किसी भी दोषी को न बख्शने के निर्देश (VPDO)

 

यह भी पढें : …अब बिगड़ैल हाथी को थोड़ी पता कि ‘वीआईपी फ्लीट’ आ रही है…!, वह तो ‘गजराज’ ठहरा बल…! देखें वीडियो #Trivendra Rawat

Next Post

ब्रेकिंग : उक्रांद (UKD) ने दून विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती में धांधली के लगाए गंभीर आरोप

देहरादून/मुख्यधारा दून विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती में धांधली का गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की भर्तियां कराने में भी यूकेएसएसएससी की परीक्षाएं कराने वाली आरएमएस कंपनी की भागीदारी रही है। इसके अलावा सहायक अभियंता और सहायक लेखाकार […]
1663402295409

यह भी पढ़े