Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा - Mukhyadhara

Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

admin
bhupendra patel

मुख्यधारा न्यूज़ डेस्क

गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव से करीब एक साल पूर्व प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। इससे पूर्व गत दिवस सीएम पद से विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया।

इसके बाद आज प्रदेश में विधान मंडल दल की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया सीएम (Gujrat new cm bhupendra patel) चुना गया। इसके साथ ही वे अब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उत्तराखंड की तरह ही गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी ने सीएम की दौड़ में आगे चल रहे सभी नेताओं को पीछे छोड़कर भूपेंद्र पटेल को प्रदेश का नया सीएम चुना है। पटेल अहमदाबाद के घोडलाडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

bhupendra patel gujrat new cm

गुजरात के नए सीएम चुने जाने के अवसर पर भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में विजय रूपाणी द्वारा चलाई गई विकास यात्रा को वह आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि रूपाणी की पार्टी संगठन के साथ अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में गुजरात में पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ रही थी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से भी उनकी नहीं बन रही थी। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में चुनाव से एक साल पूर्व नेतृत्व परिवर्तन करना उचित समझा।

बताते चलें कि उत्तराखंड में भी चुनाव से करीब एक साल पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया था। मार्च 2021 में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा दिलाकर यहां तीरथ सिंह रावत के रूप में नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के सीएम के रूप में मात्र तीन माह का अल्प कार्यकाल ही मिल पाया। पार्टी हाईकमान ने फिर तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा दिलाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया।

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

 

यह भी पढें: महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा। नए सीएम को लेकर अटकलें शुरू

 

यह भी पढें: Tourism : टिहरी झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल। वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

 

Next Post

17 सितंबर को एक हजार स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाने के निर्देश : धनसिंह

2 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का रखा लक्ष्य 14 सितंबर को सभी डीएम व सीएमओ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे समीक्षा देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश में दिसम्बर 2021 तक शत-प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्ययोजना […]
dhan sigh rawat

यह भी पढ़े