बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

admin
mla rajkumar rajkumar

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

भारतीय क्रिकेट टीम के 11 खिलाडिय़ों की तरह ही उत्तराखंड कांग्रेस के 11 विधायक करीब साढ़े चार वर्षों तक सियासी पिच पर बैटिंग करने के बाद आज एक विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे विधानसभा चुनाव से ऐन पहले प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

आज पुरोला विधायक राजकुमार ने नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।

rajkumar 2

इससे पूर्व वह गत शनिवार को भाजपा में शामिल होने वाले थे, किंतु किसी कारणवश वह कार्यक्रम टल गया था।
राजकुमार वर्ष 2007 में सहसपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने पुरोला से निर्दलीय चुनाव लड़ा, किंतु चुनाव हार गए। इसके बाद 2017 उन्हें कांग्रेस ने पुरोला से टिकट दिया और वह विधायक बन गए।

पुरोला विधायक राजकुमार की अब भाजपा में घरवापसी हो चुकी है, जबकि इससे पूर्व हल्द्वानी की विधायक व नेता प्रतिपक्ष रही डा. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद अब कांग्रेस की टीम में वर्तमान में नौ विधायक रह गए हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भी दिल्ली में भाजपा में शामिल कराया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जल्द एक और निर्दलीय विधायक को भी पार्टी में शामिल कर सकती है।

 

यह भी पढें: महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा। नए सीएम को लेकर अटकलें शुरू

 

यह भी पढें: Tourism : टिहरी झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल। वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : CM धामी से मिलकर तीर्थ पुरोहित आश्वस्त, आंदोलन किया स्थगित। तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक रहेंगे सुरक्षित

 

 

Next Post

नरेंद्रनगर व कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का CM धामी ने किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट की खटीमा के ग्राम महालिया में  केन्द्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने का भी किया अनुरोध एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्ट्स’ योजना में उत्तराखण्ड को भी शामिल करने […]
CM Photo 02 dt. 12 September 2021

यह भी पढ़े