बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित

admin
gairsain 1

गैरसैंण। बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कर दी है। अब छह महीने के लिए देहरादून, जबकि छह महीने के लिए गैरसैंण उत्तराखंड की राजधानी रहेगी।
गैरसैंण भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा कर दी है।

मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि यह गर्व का पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा फैसला है। वे रात भर सो नहीं पाए और काफी सोच विचार कर यह फैसला किया है। उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने को राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश की माताओं व बहनों को समर्पित किया।

gairsain y
2017 के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा किया गया है। उत्तराखण्ड एक सीमान्त राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण और आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। इन्ही बातों और प्रदेश की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, उन्होंने कहा कि अब आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यहां तमाम आवश्यक सुविधाएं विकसित की जानी हैं।
गैरसैंण में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पहले से ही झील बनाए जाने पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेशवासियों को होली तोहफा बताया।

Next Post

कोरोना से सुरक्षा: पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रकार के मास्क खरीदने के निर्देश

देहरादून। देश में कोरोना वायरस की शुरुआत के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को ऐहतियात बरतते हुए मास्क तथा हैण्ड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचाने […]
corona 1

यह भी पढ़े