बड़ी खबर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा। नए सीएम को लेकर अटकलें शुरू - Mukhyadhara

बड़ी खबर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा। नए सीएम को लेकर अटकलें शुरू

admin
vijay rupani 759

गुजरात/मुख्यधारा 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा। बताया जा रहा है कि रूपाणी की पार्टी संगठन के साथ अनबन चल रही थी। इसी के साथ प्रदेश में नए सीएम के नाम के लिए अटकलें चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में गुजरात में पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ रही थी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से भी उनकी नहीं बन रही थी। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में चुनाव से एक साल पूर्व नेतृत्व परिवर्तन करना उचित समझा। इसी के साथ पार्टी संगठन में नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

इस मौके पर विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व बदलते रहते हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह पूर्ण रूप से निभाने का प्रयास करेंगे।

बताते चलें कि उत्तराखंड में भी चुनाव से करीब एक साल पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया था। मार्च 2021 में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा दिलाकर यहां तीरथ सिंह रावत के रूप में नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के सीएम के रूप में मात्र तीन माह का अल्प कार्यकाल ही मिल पाया। पार्टी हाईकमान ने फिर तीरथ सिंह रावत से इस्तीफा दिलाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया।

 

यह भी पढें: Tourism : टिहरी झील बनेगी विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल। वेपकॉस कंपनी को तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : CM धामी से मिलकर तीर्थ पुरोहित आश्वस्त, आंदोलन किया स्थगित। तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक रहेंगे सुरक्षित

 

यह भी पढें: शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने निपुण भारत मिशन का उत्तराखण्ड में किया शुभारम्भ

 

यह भी पढें: Breaking : उत्तराखंड के जोशीमठ में महसूस किए गए भूकंप के झटके से सहमे लोग

 

Next Post

महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले महाराज दिल्ली/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के […]
maharaj satpal

यह भी पढ़े