ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन  - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन 

admin
IMG 20190827 000415

पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह उत्तराखंड और देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक थी। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्तूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उनका पुलिस सेवा कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वह बेहद सरल स्वभाव की थी।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। हालाँकि उन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया और वह चुनाव हार गई थी। उनके निधन से प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस में भी शोक की लहर है।

Next Post

गुड न्यूज: देहरादून में बनेगा कचरे से डीजल

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. हर्ष वर्णन एवं सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने आईआईपी में किया शुभारंभ देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत  सरकार डाॅ. हर्ष वर्धन एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने मंगलवार को भारतीय पेटोलियम संस्थान, देहरादून में अपशिष्ट […]
IMG 20190828 010542

यह भी पढ़े