एक नजर: यहां जान जोखिम में डाल वनाग्नि (fire) नियंत्रण में जुटे हैं वनकर्मी - Mukhyadhara

एक नजर: यहां जान जोखिम में डाल वनाग्नि (fire) नियंत्रण में जुटे हैं वनकर्मी

admin
IMG 20220413 WA0020

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

यमुना घाटी के टौंस वनप्रभाग में पिछले एक माह से धूं-धू कर जल रहे जंगलों की आग (fire) बुझाने में वन कर्मी जान जोखिम में डाल वनाग्नि को नियंत्रित करने में जुटे हैं। वहीं उप वन संरक्षक सुबोध काला आग बुझाने में लगे वन कर्मियों की हौसला-अफजाई के साथ ग्रामीणों से आग न लगाने की अपील कर रहे हैं।

उत्तराखंड सहित यमुनाघाटी में गत 3 महीने से बारिश न होने से सूखे के हालात पैदा हो गये हैं। सूखे से जहां एक ओर किसानों की नगदी फसलों के बर्बाद होने से आजीविका संकट खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी ओर जंगलों की आग (fire) ने मवेशियों के चारे पत्ती की समस्या खड़ी कर दोहरी चुनौती पैदा कर दी है।

सूखे की मार की वजह से टौंस वन प्रभाग पुरोला की 20.60 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग (fire) से जल चुके हैं। हालांकि वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने को जान जोखिम में डाल कर जीतोड़ कोशिश में जुटे हैं।

डीएफओ सुबोध कुमार काला एक तरफ आग (fire) बुझाने के कार्य में लगे वन कर्मियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं, वहीं ग्रामीणों से जंगलों में आग न लगाने की अपील भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वन राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा है, इन्हीं से जीवन पनपता है। पशुओं को चारापत्ती सहित जंगलों से जीवन को ताजी हवा व ऑक्सीजन मिलती है। इनकी रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

आग (fire) बुझाने में मौके पर मौजूद वन दारोगा मायाराम सिंह नेगी व धीरपाल सिंह बर्तवाल ने कहा कि बढ़ती गर्मी व लंबे समय से सूखे के चलते वनाग्नि नियंत्रण में भारी दिक्कतें हो रही हैं, जबकि हम सभी वनकर्मी उपलब्ध संसाधनों से वनाग्नि नियंत्रण में लगातार जान जोखिम में डाल जुटे हुए हैं। कई जगहों पर आग में काबू पा लिया गया है।

 

यह भी पढें: …तो सीएम धामी के लिए धारचूला सीट छोड़ेंगे विधायक हरीश धामी (harish dhami)!

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: विधायक हरीश धामी (harish dhami) की नाराजगी से कांग्रेस के माथे पर पड़ा बल। क्या डैमेज कंट्रोल कर पाने में सफल हो पाएगी कांग्रेस!

 

यह भी पढें: पौड़ी गढ़वाल: बिना मान्यता के चल रहे स्कूल (school) पर एक लाख का जुर्माना

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला (ayurved university) में अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार मामलों की जांच को समिति गठित। 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: इन पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ ट्रांसफर (transfer)

 

यह भी पढें: Breaking: सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर DGP अशोक कुमार ने अपनाया कड़ा रुख। पुलिस अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: देहरादून मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए विधायक खजानदास ने CM Dhami से किया अनुरोध

 

यह भी पढें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस (congress) में मचा घमासान, पार्टी को झटका देने की तैयारी में कई विधायक

Next Post

बड़ी खबर: देहरादून के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। देखें वीडियो

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की दस वाहनों को कई घंटे करनी पड़ी मशक्कत देहरादून/मुख्यधारा आज शाम करीब 7:15 बजे देहरादून रिस्पना पुल के समीप एक हार्डवेयर दुकान के गोदाम में अचानक भीषण आग (dehradun-fire) लग गई। देखते ही देखते […]
IMG 20220413 WA0027

यह भी पढ़े