उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस (congress) में मचा घमासान, पार्टी को झटका देने की तैयारी में कई विधायक - Mukhyadhara

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस (congress) में मचा घमासान, पार्टी को झटका देने की तैयारी में कई विधायक

admin 1
congress uk

मुख्यधारा/देहरादून

लगता है उत्तराखंड कांग्रेस (congress) पर किसी की नजर लग गई है। अभी 10 अप्रैल को ही बड़ी मशक्कत के बाद पार्टी ने प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की थी कि उसके बाद पार्टी में घमासान मच गया है। हालांकि संगठन से जुड़े लोग पार्टी में सामान्य स्थिति बताने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु विभिन्न मौकों पर चल रही राजनैतिक घटनाक्रमों को देख आम जन भी कांग्रेस में मची कलह को साफ-साफ महसूस कर रहा है।

बताते चलें कि पार्टी हाईकमान ने करन माहरा को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि यशपाल आर्य जैसे सीनियर विधायक को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से विधानसभा चुनाव हराने वाले युवा विधायक भुवनचंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद पार्टी के अन्य विधायकों सहित जिला स्तर के पदधिकारियों में गहरा असंतोष पनप गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को कुमाऊं मंडल से भरे जाने के बाद से गढ़वाल क्षेत्र से असंतोष की शुरुआत हुई। हालांकि छिटपुट प्रतिक्रियाओं के बाद इसे ज्यादा तूल नहीं दिया गया, लेकिन जब कुमाऊं मंडल के ही कई विधायकों समेत गढ़वाल के विधायक भी विरोध में लामबंद हुए तो प्रदेश कांग्रेस(congress) के लिए इससे विकट स्थिति और क्या हो सकती है। जिसमें पांच विधायक कुमाऊं से व तीन विधायक गढ़वाल से बताए जा रहे हैं। इससे पहले गत दिवस चमोली जनपद के पदाधिकारियों ने उपेक्षा से खिन्न होकर सामूहिक इस्तीफा दिया था।

बताया यह भी जा रहा है कि देहरादून में एक गोपनीय बैठक होने जा रही है, जिसमें करीब आठ से दस विधायकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यदि नाराज विधायकों द्वारा कोई बगावती कदम उठाए गए तो कांग्रेस की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये विधायक कांग्रेस(congress) को झटका देने की तैयारी में हैं।

इस संबंध में मुख्यधारा ने एक कांग्रेस विधायक से जानने की कोशिश की तो उनका कहना था कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि कांग्रेस (congress) उत्तराखंड में डैमेज कंट्रोल करने के लिए क्या रणनीति अपनाती है।

Next Post

बड़ी खबर: देहरादून मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए विधायक खजानदास ने CM Dhami से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री बोले: स्मार्ट सिटी के कार्यों में लाई जाएगी तेजी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को […]
1649755996193

यह भी पढ़े