आस्था: प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में CM धामी ने की पूजा पाठ। प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि की कामना - Mukhyadhara

आस्था: प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में CM धामी ने की पूजा पाठ। प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि की कामना

admin
1648880967070

चंपावत/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में CM धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। CM  ने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। CM ने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे।

 

…तो इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी(cm dhami) उपचुनाव!

 

यह भी पढें: दु:खद: आज ही शुरू की थी फास्ट फूड की दुकान, आग लगने (fire broke out) से मालिक व उस्ताद झुलसे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर दिव्यांग श्रेणी का रिजल्ट जारी नहीं करने का आरोप। सीएम दरबार में पहुंचा मामला

 

यह भी पढें: वीडियो: डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा (alaknanda) का ये गीत हो रहा वायरल। डीजीपी ने भी किया है अभिनय

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल (dr nidhi uniyal) प्रकरण की जांच अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को सौंपी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल मामले में सीएम धामी ने लिया ये बड़ा फैसला #dr nidhi uniyal

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल: अफसर की पत्नी जो कहे, वो सही! #dr nidhi uniyal

Next Post

बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग जनपद का शिक्षक निलंबित (teacher suspend)। ये था मामला

मुख्यधारा/देहरादून नशाखोरी की समस्या सभी आयु वर्ग के लोगों को अपनी गिरफ्त में जकड़ रहा है। इससे बच्चे जहां सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं, वहीं शिक्षाजैसे सम्मानजनक पेशे से जुड़े कुछ लोग भी अपनी मर्यादाएं भूलकर नशे के सुरूर में […]
images.jpeg 2

यह भी पढ़े