बड़ी खबर : मंत्री हरक सिंह का बड़ा बयान। बोले : नहीं लड़ूंगा आगामी विधानसभा चुनाव - Mukhyadhara

बड़ी खबर : मंत्री हरक सिंह का बड़ा बयान। बोले : नहीं लड़ूंगा आगामी विधानसभा चुनाव

admin
harak singh rawat

देहरादून/मुख्यधारा

अपनी बेबाक बोलने की शैली के लिए पहचाने जाने वाले कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। उनके आज के इस बयान के बाद राजनीतिक चाणक्य भी नए विश्लेषण करने में जुट गए हैं।

Video

बताते चलें कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य गत दिवस अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके जाने के बाद कॉन्ग्रेस में उत्साह का माहौल देखा गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी कहती रही कि उनके जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक अंदरखाने आर्य पिता-पुत्र के कांग्रेस में जाने के बाद चर्चाओं का दौर जारी हो गया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जिम्मेदारी दी है कि दूसरी पार्टी में जाने वाले संभावना वाले नेताओं का मन टटोलकर और पार्टी के लिए जोर-शोर से काम करने का माहौल बनाएं।

इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बंद कमरे में करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच क्या बातें हुई, यह तो सार्वजनिक नहीं किया गया, किंतु इतना जरूर है कि यशपाल आर्य और उनके पुत्र कि कांग्रेस में चले जाने के बाद से भाजपा की सियासत भी गर्म हो गई है।

इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चा विगत काफी दिनों से चल रही थी। मुलाकात के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि यह महज राजनीतिक मुलाकात थी और वह लगातार अपनी पार्टी अध्यक्ष से मिलते रहते हैं। हरक सिंह रावत ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 सालों से सदन में लोगों की आवाज को उठाते रहे हैं, लेकिन अब वे नहीं लड़ना चाहते। इस बात को वे अपने पार्टी के नेताओं को पहले ही दे चुके हैं।

हरक सिंह के इस बयान को राजनीतिक विशेषज्ञ चुनावी स्टंट के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि हरक सिंह आगामी चुनाव में अपनी पुत्रवधू को चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि हरक सिंह की ओर से अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

बहरहाल देखना यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री हरक सिंह रावत का बयान क्या नया गुल खिलाता है।

 

यह भी पढें :बड़ी खबर : धामी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढें :बड़ी खबर : 5 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन। डीआईजी बने

यह भी पढें : गुड न्यूज : CM धामी ने टाॅपर छात्राओं को भेंट किए स्मार्ट फोन

Next Post

बड़ी खबर : पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए : धामी

पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2017 से पहले 2 गांवों के 11 परिवारों जबकि 2017 के बाद 81 गांवों के 1436 परिवारों को पुनर्वासित किया गया देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
PicsArt 10 13 12.05.11

यह भी पढ़े