बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका - Mukhyadhara

बड़ी खबर: मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल। भाजपा को झटका

admin
FB IMG 1633932724085

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, ठीक उसी प्रकार आज भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐन चुनाव से पूर्व हुए इस उलटफेर से भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है।

दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड गणेश गोदियाल की उपस्थिति यशपाल और संजीव आर्य की घर वापसी कराई गई।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान से उत्तराखंड कांग्रेस लगातार भाजपा से झटके खाती आ रही है, किंतु लंबे अंतराल के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। भाजपा सरकार में काफी समय से गुमसुम रहे मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस प्रकार उनकी घरवापसी हुई है। वह 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे और वे दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहंुचे।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पिछले काफी समय से सरकार से खफा चल रहे थे, किंतु वे इसे जाहिर नहीं कर रहे थे। यही कारण था कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक यशपाल आर्य के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच गए थे और उनसे काफी समय तक चर्चा की थी। हालांकि तब इसे सामान्य मुलाकात बताकर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य चल रहा था।

वहीं कांग्रेस का दावा है कि अगले कुछ समय में भाजपा से कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। यही नहीं धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार एवं भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाने में बढ़त हासिल अवश्य की, किंतु अब भाजपा के मंत्री और विधायक के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को भी करारा झटका लगा है।

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से चढ़ा सियासी पारा

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

यह भी पढें : बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: यशपाल आर्य ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य ने आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ थामने के बाद मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा […]
Screenshot 20211011 114044 YouTube

यह भी पढ़े