सियासत: निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल - Mukhyadhara

सियासत: निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

admin
ramsingh kaira mla

देहरादून/मुख्यधारा

भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा के आज भाजपा में शामिल होने के साथ ही उनके लिए लगाई जा रही अटकलें भी खत्म हो गई हैं। उन्हें आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कैड़ा के साथ ही उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लाॅक प्रमुख कमलेश कैड़ा भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह जोड़कर रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हेें गर्व महसूस हो रहा है और वे पार्टी कार्यकर्ताओं का पूर्व भांति सम्मान करते रहेंगे।

बताते चलें कि वर्ष 2017 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद रामसिंह कैड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भीमताल से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वह क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से सामंजस्य बनाए रखे।

बताते चलें कि इससे पूर्व धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी शामिल हो चुके हैं। यही नहीं पुरोला से कांग्रेस के विधायक रहे राजकुमार भी भाजपा में शामिल हुए हैं। चुनाव से ऐन पहले राजकुमार के फैसले से तब प्रदेश कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लगा था। इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही रामसिंह कैड़ा के भी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। आज उनके पार्टी में शामिल होने के बाद अटकलों का दौर भी खत्म हो गया है।

Next Post

साइना नेहवाल व रुपिंदर को डी. लिट की मानद उपाधि से अलंकृत करेगा ग्राफिक एरा

देहरादून/मुख्यधारा ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी चार हस्तियों को डी.लिट और डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत करेगी। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दसवें दीक्षांत समारोह दस […]
saina nehwal

यह भी पढ़े