सियासत : निर्दलीय विधायक कैड़ा आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन - Mukhyadhara

सियासत : निर्दलीय विधायक कैड़ा आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन

admin 1
ramsingh kaira

मुख्यधारा/देहरादून

भारतीय जनता पार्टी में अन्य दलों के साथ ही निर्दलीय नेताओं का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा भी आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। यही नहीं उनकी पत्नी ओखलकांडा विकासखंड की ब्लाॅक प्रमुख कमलेश कैड़ा के भी अपने पति के साथ नई पार्टी ज्वाइन करने का अनुमान है। हालांकि विधायक रामसिंह कैड़ा अभी इन बातों को खुलकर कहने में हिचक रहे हैं।

बताते चलें कि वर्ष 2017 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद रामसिंह कैड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भीमताल से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वह क्षेत्र के विकास के लिए सरकार से सामंजस्य बनाए रखे। सियासी गलियारों से आई खबर के मुताबिक विधायक कैड़ा और उनकी पत्नी ओखलकांडा प्रमुख आज दिल्ली या फिर देहरादून में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी शामिल हो चुके हैं। यही नहीं पुरोला से कांग्रेस के विधायक रहे राजकुमार भी भाजपा में शामिल हुए हैं। चुनाव से ऐन पहले राजकुमार के फैसले से तब प्रदेश कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लगा था। इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही रामसिंह कैड़ा के भी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

यह भी पढें: बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के विकास के लिए PM मोदी ने दी ये महत्वपूर्ण सौगातें। बोले : देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का है नाता

Next Post

नरेंद्रनगर में 45वां सिद्धपीठ में कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले के शुभारंभ अवसर पर CM धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

टिहरी/मुख्यधारा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड के प्रसिद्ध 45वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर हेतु […]
PicsArt 10 08 08.55.43

यह भी पढ़े