बड़ी खबर : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा। तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष बने - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा। तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष बने

admin
ss kaler
  • नए कार्यकारी अध्यक्षों ने पार्टी का आभार जताया मिशन 2022 के लिए उत्तराखंड नवनिर्माण में मिलकर करेंगे काम

 

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां से आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

i sanjay bhatt

पार्टी ने यहां कांग्र्रेस की तर्ज पर तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें गढ़वाल से अनंतराम चौहान, कुमाऊं से भूपेश उपाध्याय एवं तराई क्षेत्र से प्रेम सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा आप ने उत्तराखंड में दो सदस्यीय कैंपेन कमेटी भी बनाई गई है। जिसमें दीपक बाली को अध्यक्ष तथा बसंत कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

aap

बताया जा रहा है कि एस एस कलेर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में तराई के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। बताते चले कि खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में धामी और कलेर के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में सियासी घमासान देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : यहां वाहन के ऊपर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर। आठ लोग जख्मी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : मोबाइल फूड लैब में ब्रांडेड फूड आइटम, मिल्क प्रोडक्ट एवं चिली पाउडर, धनिया पाउडर सहित 9 नमूने परीक्षण में पाए गए फेल

Next Post

द्वारीखाल प्रमुख ने की जरूरतमंद छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरित

द्वारीखाल/मुख्यधारा प्रमुख द्वारीखाल राणा ने निर्धन एवं मेधावी छा़त्रों को द्वितीय सत्र में रा0इ0का कॉलेज कीर्तिखाल एवं उ0मा0वि0 बुरांशी, रा0उ0मा0वि0 कुल्हाड, रा0इ0का0 सतपुली एवं रा0क0उ0मा0वि0 सतपुली में निर्धन छात्र छात्राओं को अध्ययन सामाग्री वितरित की गई। 13 से 16 को […]
mahrndra rana

यह भी पढ़े