बड़ी खबर : उत्तराखंड को मिलेंगे पांच पद्म पुरस्कार। डा. अनिल जोशी को पद्मभूषण - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड को मिलेंगे पांच पद्म पुरस्कार। डा. अनिल जोशी को पद्मभूषण

admin
images 13

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लिए बड़ी अच्छी खबर आ रही है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच विशिष्ट लोगों को पद्म पुरस्कार मिलने जा रहा है।
यह पुरस्कार आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से प्रदान किए जाएंगे।

डॉ.अनिल जोशी को पद्मभूषण

उत्तराखंड देहरादून से हैस्को के संस्थापक पर्यावरणविद डॉ.अनिल जोशी को पद्मभूषण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैती आंदोलन की अलख जगाने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद् कल्याण सिंह व डॉ.योगी एरन को पद्श्री, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह और किसान प्रेमचंद शर्मा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें कि वर्ष 2020 समूचा देश कोरोना से जूझ रहा था। इस कारण समारोह आयोजित नहीं हो पाया और ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके। ऐसे में इस बार वर्ष 2020 व 2021 दोनों वर्षों के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

डॉ.अनिल जोशी को इससे पूर्व 2016 में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। वे हैस्को के संस्थापक हैं। श्री जोशी वर्षों से पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र के साथ ही ग्राम्य विकास को संवारने तथा नदियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं। डा. जोशी को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से जब पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, तो यह संपूर्ण उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात होगी।

कल्याण रावत से भला कौन उत्तराखंडवासी परिचित नहीं होगा। उन्होंने मैती आंदोलन के जरिये पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प लिया। जिसकी गूंज आज देश-विदेश में सुनाई देती है। इस आंदोलन के अनुसार लड़की की शादी के समय डोई विदाई के वक्त नवदंपत्ति को एक फलदार पौधा भेंट किया जाता है। वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि-विधान के साथ दूल्हा इसका रोपण करता है और दुल्हन अपने हाथों से जल से इसे पानी से सिंचित करती है। मैती आंदोलन की शुरुआत कल्याण सिंह रावत ने वर्ष 1994 में चमोली जिले के राइंका ग्वालदम में की थी। तभी से यह अनवरत जारी है। श्री रावत को आज यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

देहरादून के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डा. योगी एरन भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने आज राष्ट्रपति के हाथों प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वे वर्तमान में 84 वर्ष के हैं और आज भी वे लोगों की सेवा कर रहे हैं।

इसके अलावा डा. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को चिकित्सा के क्षेत्र में दिए गए बेहतरीन योगदान एवं किसान प्रेमचन्द शर्मा को पद्म पुरस्कार मंगलवार को प्रदान किया जाएगा।

कुल मिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने के लिए उत्तराखंड की इन पांच हस्तियों को पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुस्कार से नवाजा जाना निश्चित रूप से यह संपूर्ण उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का पल है और सभी को इससे प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढें : Accident : यहां ट्रक और वैन की हुई जबरदस्त भिड़ंत

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : देखें पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे पर ‘आप’ के कर्नल कोठियाल क्या बोले

 

बड़ी खबर : पीएम मोदी के केदारनाथ धाम गर्भ गृह व प्रांगण से प्रसारण पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जताई कड़ी आपत्ति। देखें वीडियो

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब आएगी पहाड़ के काम, रुकेगा पलायन : PM मोदी

Next Post

CM धामी ने किया ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित […]
1636369442945

यह भी पढ़े