बड़ी खबर : आज 244 नए कोरोना पॉजिटिव। 25 स्वास्थ्य कर्मी भी आए चपेट में - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज 244 नए कोरोना पॉजिटिव। 25 स्वास्थ्य कर्मी भी आए चपेट में

admin 1
corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, नेताओं के बाद अब प्रदेश की जेलों में भी कोरोना पॉजिटिव मामले आने शुरू हो गए हैं पहले नैनीताल की जेल में 4 पॉजिटिव पाए गए थे, अब देहरादून की जेल में भी 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

भाजपा महामंत्री कुलदीप कुमार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 19 साल के पुत्र कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इसके अलावा उनके ड्राइवर में भी कोरोना की हुई है।

आज की रिपोर्ट में 25 स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे फ्रंट लाइन में काम कर रहे कोरोना योद्धाओं के लिए भी चुनौती बढ़ गई है।

बढ़ते मामलों को देखकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज इसकी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि चोरी-छिपे बाहर से आने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

आज प्रदेश में 244 नए मामले इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5961 पर पहुंच गई है। हालांकि इसमें से 3495 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या 2365 हो गई है। इसके अलावा 63 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है, जबकि अब तक 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

आज इन जिलों से पाए गए पॉजिटिव मामले 

  • देहरादून जनपद से आज सर्वाधिक 72 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। जिनमें 23 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 14 लोगों की travel history  दर्ज नहीं है, जबकि 35 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे।
  • दूसरे नंबर पर आज हरिद्वार जनपद में 61 मरीज पाए गए। इनमें 15 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि 46 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • तीसरे नंबर पर आज नैनीताल जिले से 18 मरीज पाए गए हैं। जिनमें 3 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। एक नोएडा से लौटा है। 7 लोग फ्लू क्लीनिक से पॉजिटिव पाए गए, जबकि 19 लोगों की लिस्ट दर्ज नहीं है।
  • उधम सिंह नगर जिले से 23 मरीज पाए गए हैं। इन सभी की travel history में नहीं है।
  • पिथौरागढ़ जिले में 18 मरीज पाए गए  हैं। इनमें जम्मू कश्मीर से लौटे एसएसबी के 15 जवान भी शामिल है। इसके अलावा तीन लोगों की travel history नहीं है।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 12 मरीज पाए गए हैं। जिनमें 9 लोगों का ट्रेवल डाटा ज्ञात नहीं है। तीन लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे।
  • टिहरी जिले से 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें एक दिल्ली से एक सऊदी अरब से और दो लोग मुंबई से लौटे हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 6 लोगों में कोरोना पाया गया है। इनमें एक नोएडा से और दो सहारनपुर से लौटे हैं दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है, जबकि एक व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
  • चंपावत जिले से आज 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें 8 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक व्यक्ति का ट्रैवल्स रिकार्ड नहीं है।
  • बागेश्वर जिले से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें 2 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री पता नहीं है जबकि एक जम्मू से लौटा है।
  • अल्मोड़ा जिले से 6 लोगों में कोरोना पाया गया है। यहां से 2 स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए। दो लोग पॉजिटिव के संपर्क में आए थे, जबकि दो लोगों की ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं है।

शाम 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक प्रदेश में 124153 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 4506 रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 244 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज विभिन्न अस्पतालों से 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा आज 3465 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 6396 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 58.63% है। पहले के मुकाबले रिकवरी दर का प्रतिशत अब करीब 20 परसेंट कम हो गया है।

20200725 200956

20200725 201019

यह भी पढें : वीडियो सक्सेस स्टोरी : मुफलिसी में रहकर वरिष्ठ पत्रकार नीरज उत्तराखंडी ने पेश की स्वरोजगार की नई मिसाल। आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

Next Post

सिलगोट जैसा आत्मनिर्भर पहाड़ चाहिए, तभी संवरेगी पहाड़वासियों की तस्वीर

विधायक मनोज रावत की कलम से रुद्रप्रयाग। आज भिंगी- पल्द्वाड़ी गांव के सिलगोट तोक जो मक्कू और हुड्डू से आने वाली पहाड़ी नदियों के संगम पर बसा है , जाने का मौका मिला। पैदल दुर्गम रास्ते से बरसात में नदी […]
FB IMG 1595694134109

यह भी पढ़े