नया फैसला: उत्तराखंड में सरकारी बैठकों में चाय- गुलदस्ता पर लगाम, CM Dhami का फरमान (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand) - Mukhyadhara

नया फैसला: उत्तराखंड में सरकारी बैठकों में चाय- गुलदस्ता पर लगाम, CM Dhami का फरमान (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand)

admin
1657768057240

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश की धामी सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए एक और निर्णय लिया है। अब सरकारी बैठकों के दौरान पीने के लिए चाय नहीं मिल सकेगी। इसके अलावा गुलदस्ता भेंट करने पर भी लगाम  (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand) लगाई गई है। इससे पहले सीएम धामी ने सरकारी आयोजनों को महंगे होटलों में करने पर भी रोक लगा दी थी।

इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने गत दिवस सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand) जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय बैठकों (जिसमें शासन स्तर और फील्डस्तर दोनों शामिल है) के दौरान जलपान में अनावश्यक समय खर्च होता है। यही नहीं इससे फिजूलखर्ची भी होती है। उन्होंने कहा कि बीच में जलपान होने से बैठकों के प्रेजेंटेशन में व्यवधान होता है। जिसमें समय की कमी हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजक विभागीय तैयारियों के साथ बैठक में नहीं पहुंचते।

dr.s.s.sandhu

प्राय: देखा जाता है कि बैठक के एजेंडा समझाने में ही काफी समय लग जाता है और मुख्य बिंदुओं पर फोकस ही नहीं हो पाता। इसको ध्यान में रखते हुए अब बैठकों में गुलदस्ते (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand) भेंट नहीं किए जाएंगे। हालांकि आवश्यक होने पर पीने के लिए पानी दिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक स्थल से अन्यत्र चाय-पानी की व्यवस्था रख सकते हैं।

मुख्य सचिव संधू ने कहा कि बैठक के एजेंडे से संबंधित प्रजेंटेशन को बुलेट प्वाइंट, ग्राफिक्स, सांकेतिक छाया चित्रों के साथ बनाया जाए। साथ ही बैठक में मिली सहमति या असहमति के बिंदुओं को भी अगले दिन अनिवार्य रूप से जारी किए जाने की आवश्यकता है।

बताते चलें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए विभागीय आयोजनों को महंगे होटलों में करने पर भी रोक लगाते हुए ऐसे आयोजनों को सीएम आवास के मुख्य सेवक हाल में कराने का बड़ा फैसला लिया।

 

यह भी पढें : Covid Booster Dose : बूस्टर डोज के लिए केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए दी राहत, अब नहीं देना होगा चार्ज, कैबिनेट में मंजूरी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने किए आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, सूची

 

यह भी पढें : दु:खद : देहरादून के इस नाले में बही दो बच्चियां, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

 

यह भी पढें :  हकीकत: यहां रोडवेज बस (chamoli insident) का आधा हिस्सा चला गया खाई की ओर, बस में सवार यात्रियों की अटकी सांसें। टला हादसा

 

यह भी पढें : दुःखद समाचार: कौडियाला के पास कार गंगा में समाई (Kaudiyala Car Accident), सर्च अभियान शुरू

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों के बंपर तबादले (IFS Transfer), देखें सूची

Next Post

सुपरमून (Super Moon) : देश-दुनिया ने किया सबसे बड़े और चमकीले चांद का दीदार, रात में जगमग हुआ नजारा

मुख्यधारा बुधवार रात दुनिया के लिए अलग रही। कई देशों में लोगों ने चमकीला और बड़ा चांद (Super Moon) देखा। इसे देखने के लिए कई दिनों से उत्सुकता का माहौल बना हुआ था। आमतौर पर ऐसा नजारा आसमान पर कम […]
IMG 20220714 WA0016

यह भी पढ़े